👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए जबकि 63 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए. जनपद हापुड़ में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 164 रह गई है. सोमवार को मिले 14 मरीजों में से 13 मरीज होम आइसोलेशन में है जिनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा है. वहीं 63 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना के एक्टिव केस का ग्राफ गिरकर 164 रह गया है जो एक राहत भरी खबर है.





























