हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होने हैं. वहीं आयोग ने 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से मतदान करने की सुविधा दी है. इसके लिए तीनों विधानसभा सीटों पर करीब 626 बुजुर्ग और 174 दिव्यांगों ने पोस्टल बैलट के लिए आवेदन किया है जिसके लिए रविवार से टीम घर-घर जाकर पोस्टल बैलट से मतदान करा रही है। सोमवार को टीम हापुड़ के मौहल्ला जवाहर गंज पहुंची जहां 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी पत्नी चंद्रभान गुप्ता उर्फ राय बहादुर ने अपने मताधिकारी का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के इस फैसले को मतदाताओं और उनके परिजनों ने सराहा है।
गली-मौहल्ले में निकली टीम ने बताया कि वह इस जिम्मेदारी को सेवा भाव के साथ निभा रही है। टीम को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। बैलेट मतदान के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान अधिकारियों, बीएलओ और पुलिककर्मियों को कमान सौंपी गई है। टीम घर-घर जाकर आवेदन करने वाले मतदाताओं से वोटिंग करा रही है। इस दौरान मतदाता की वोट गोपनीयता के साथ डाली जाए इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। टीम पहले मतदाता को सूचित करती है। यदि मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो वह अगले दिन भी घर जा रही है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























