👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर खड़े अपने भाई को बचाने के चलते एक व्यक्ति खुद ट्रेन हादसे का शिकार हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बता दे कि पूरा मामला जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव सिखेड़ा का है.
जहां 32 वर्षीय एजाजुद्दीन के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद एजाजुद्दीन का भाई आत्महत्या करने के लिए गांव से गुजर रही रेलवे लाइन पर पहुंच गया. सामने से आ रही ट्रेन को देखते हुए एजाजुद्दीन मौके पर पहुंचा और अपने भाई को धक्का देकर उसकी जान तो बचा ली लेकिन इस दौरान वह खुद जान से हाथ धो बैठा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एजाजुद्दीन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























