हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को रविवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में 150 से अधिक कार्मिकों को वीडियो ग्राफी व फोटो ग्राफी करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अपरजिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन व जिला पँचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कर्मियों को बताया कि वीडियोग्राफी में क्या ध्यान देना है और क्या नहीं करना है कि बारीकी से जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को निष्पक्षता व पारदर्शिता से साथ कार्य करने की हिदायत दी और प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ कार्य करें।
सभागार में 150 से अधिक कर्मचारियों जिसमें पँचायत सहायक व सफाईकर्मी थे को वीडियो ग्राफी व कैमरा ऑपरेट करने का प्रशिक्षण दिया गया। उनको डिजिटल कैमरे में टाइम व डेट सेट करना सिखाया गया। वीडियो कैसे, किन स्थानों और किसकी लेनी है इसकी जानकारी दी गयी। कर्मचारियों ने कहा कि अब वे चुनाव में कार्य दक्षता के साथ कर लेंगे। कोई दिक्कक्त नही होगी। सभी की ड्यूटी चुनाव के दौरान वीडियो ग्राफी व कैमरा ऑपरेट करने के लिए लगाई गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान कोविड के खतरे के प्रति भी कर्मचारियों को जागरूक किया। दो गज की भौतिक दूरी, मास्क का प्रयोग, थोड़ी देर पर हैंडवाश, भीड़ से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी करने की हिदायत दी।
ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी





























