हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ देहात पुलिस ने रविवार की रात को भाजपा के जनपद प्रभारी मानसिंह गोस्वामी पर प्राणघातक हमला करने के आरोप में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है। यह मुकद्दमा भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी ने दर्ज कराया है।
बता दें कि भाजपा जनपद हापुड़ के प्रभारी मानसिंह गोस्वामी रविवार की रात को भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे कि बछलौता बाईपास पर कुछ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नियत से उस्तरे से हमला कर दिया और उनकी कार में तोड़फोड़ की। भाजपा नेता पर हमले की सूचना पाकर चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाना बाबूगढ़ पहुंचे और हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811




























