👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने गांव सबली के एक स्कूल से चोरी गये मिडडे मिल चोरी का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 बोरे चावल,तीन हजार रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी गांव सबली के ही मोहित, बिट्टू व जितेंद्र हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।





























