हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बसंत पंचमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ सुनील आहूवालिया, प्रधानाचार्य हिमानी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया। हिमानी अग्रवाल ने बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की वंदना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आस्था अग्रवाल ने किया। कोरोना नियमों का पालन करते हुए बसंत पंचमी पर नृत्य समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मेधावी छात्रों को स्कूल द्वारा सम्मानित भी किया गया। वहीं आगामी चुनाव को देखते हुए शिक्षकों ने मतदान करने की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा जया शर्मा, गीता छाबड़ा,अंजना सक्सेना, नीलू अग्रवाल, शशि सहरावत, पारुल शर्मा, बृज मोहन गुप्ता, नरेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041


























