हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी चुनाव को संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ में 18 रोडवेज बसों का अधिग्रहण किया गया है. जनपद हापुड़ की तीन विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होने हैं. चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों को भी मतदान केंद्र तक लाने ले जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है जिसके चलते निजी वाहनों के साथ-साथ सरकारी वाहनों का भी अधिग्रहण किया जा रहा है.
इसी कड़ी में संभागीय परिवहन द्वारा निगम की 18 बसों को भी अधिग्रहित किया गया है. एआरएम संदीप नायर ने बताया कि डिपो में कुल 103 बसें हैं जिनमें से 91 बसें निगम और 12 अनुबंधित हैं. चुनाव के लिए 18 बस अधिग्रहित की जा चुकी है. शेष बसों के जरिए यात्री सफर कर सकेंगे. बस यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






















