- जनपद हापुड़ में 10वीं में टॉप करने वाली विनती शर्मा अपने परिवार के साथ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 12वीं और 10वीं के परिणामों में जनपद हापुड़ की छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़कर बाजी मारली। इंटर व हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद हापुड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दोनों बालिकाएं ग्रामीण अंचल से हैं। हापुड़ के पास के गांव रामपुर के मुकुल शर्मा की बेटी काजल शर्मा ने इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के गांव अमीरपुर के सतीश शर्मा की बेटी विनती शर्मा ने हाईस्कूल में प्रथन स्थान प्राप्त हुआ है। इन दोनों बालिकाओं ने जनपद हापुड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
छात्रा काजल शर्मा ने बताया कि उसका उद्देश्य उच्च शिक्षा ग्रहण कर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना है जबकि विनती शर्मा ने कहा कि “वह आएएस बनकर देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ना चाहती है। किसान की बेटी विनती शर्मा अपने इस स्वप्न को साकार करने के लिए जुटी हैं।”
ये भी देखें जनपद हापुड़ में 12वीं की टॉपर काजल शर्मा ने eHapur News से खास बातचीत में क्या कहा:




























