हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर गुरुवार की देर शाम एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर तीन-चार राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है. तीन चार बदमाशों ने असदुद्दीन ओवैसी पर फायरिंग की. हालांकि इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी बाल-बाल बच गए. ओवैसी की गाड़ी पंचर हो गई और गोली के निशान गाड़ी पर पड़ गए. बताया जा रहा है कि बदमाश अपने हथियार छोड़कर भाग खड़े हुए. Firing on Asaduddin Owaisi
मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी खंगालने में जुट गए. दरअसल ओवैसी दिल्ली जा रहे थे इसी दौरान पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर उन पर फायरिंग की गई. इस संबंध में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है
“कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह।”
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.





























