हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने एक ऐसे अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह का खुलासा किया है, जिसके सदस्यों ने धौलाना व पिलखुवा में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पिलखुवा पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी गया लाखों रुपए मूल्य का सामान व तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जो चोर गिरोह निकला। आरोपी थाना मसूरी के गांव निडोरी का जावेद उर्फ सोनू व नूर मौहम्मद तथा मेरठ मेडिकल थाना के कमालपुर गोकुलपुर का फरमान है। फरमान हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा में एक किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार बैटरी बड़ी, चार बैटरी छोटी, 9 इंवर्टर, 3 सिल्ली सफेद धातु तथा औजार बरामद किए है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249




























