हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतक का पंचनामा भर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मामला बुधवार की देर शाम का है जब पिलखुवा के गांव अनवरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गांव खैरपुर खैराबाद निवासी कुलवंत सिंह अपने साढू गाजियाबाद निवासी संदीप के साथ बुलंदशहर से आ रहे थे और अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों शिकारपुर में एक सगाई समारोह में शामिल होने गए थे. वापस लौटते समय अनवरपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे गांव खैरपुर खैराबाद निवासी कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं संदीप इस दौरान घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है.
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041






























