हाफिजपुर, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव उबारपुर के 22 वर्षीय युवक मोनू का शव रविवार की सुबह गंग नहर की पटरी पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पर हाफिजपुर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। शव पर चोट के निशान हैं।
पुलिस ने बताया कि गांव उबारपुर के अमरपाल का 22 वर्षीय बेटा मोनू शनिवार से गायब था। रविवार की सुबह उसका शव नहर की पटरी पर पड़ा हुआ मिला। शरीर पर चोट के निशान देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मोनू की हत्या कर शव को उक्त स्थान पर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


























