हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार की रात हापुड़ के गोल मार्किट पहुंचे और भाजपा से हापुड़ के प्रत्याशी के समर्थन में व्यापारियों से वोट करने की अपील की। इसस दौरान स्वतंत्र देव सिंह का जगह-जगह स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान दावा किया कि पहले की सरकारों में एफआईआर दर्ज तक नहीं की जाती थी लेकिन अब भाजपा के शासन में खेतों से फावड़ा तक चोरी नहीं होता।
इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश राणा, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, नगर अध्यक्ष विनीत दीवान समेत कई भाजपाई मौजूद रहे। बता दें कि गोल मार्किट जाने से पहले मोदीनगर रोड पर स्थित एक स्कूल में चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित भी किया था।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























