हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है की उन्होंने थाने से 20 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों में चोरी कर ली. इस दौरान दुकान में रखा सामान और नकदी चोर चोरी कर ले गए. तीनों व्यापारियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि गढ़ स्याना रोड पर तीन दुकानों में चोरों ने मंगलवार की रात को चोरी की. गांव देहरा निवासी धीर सिंह की पशु आहार, गांव सलोनी निवासी मिंटू की स्पेयर पार्ट्स और आनंद की परचून की दुकान है. चोरों ने इन तीनों दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली. बुधवार को जब दुकान संचालक दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
हापुड़ में खुल गया है आयुर्वेदा कॉलेज, दाखिले के लिए कॉले करें: 9560205965





























