👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल पर किसान, व्यापारी व आढ़ती के अलावा अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया, यदि किसी बाहरी व्यक्ति का अनावश्यक प्रवेश पाया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने एक आदेश में कहा है कि मंडी परिसर में वाहन सीखने, भ्रमण करने, शराब पीने, पार्टीबाजी करने, दीवार फांद कर मंडी में प्रवेश करने तथा अराजकतत्वों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। आदेश के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। मंडी परिसर से ही मतदान सामग्री वितरण, मतदान पार्टी खानगी, स्ट्रांग रुम व मतगणना नवीन मंडी स्थल से सम्पादित की जानी है।





























