हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जनपदवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 10 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान में नए युवा अधिक से अधिक बढ़ चढ़कर भाग ले उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नए मतदाताओं के एपिक कार्ड डाक विभाग द्वारा घर घर जाकर पहुंचाए जा रहे हैं यदि किसी नए मतदाता का एपिक कार्ड डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं होता है तो वह जनपद हापुड़ के निर्वाचन कंट्रोल रूम के नंबर 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिससे उनके एपिक कार्ड की स्थिति की जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित कराई जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि इस बार होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित ना रहे सभी आगे बढ़ चढ़कर अपने मत का प्रयोग करें।

























