👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने जनसभाओं में अधिकतम 1000 लोगों की अनुमति दी है. साथ ही घर-घर जाकर प्रचार करने वालों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है. यह व्यवस्था 1 फरवरी से लागू हो गई है. आयोग ने स्पष्ट कहा है कि खुले में 500 के बजाय 1000 या जगह की क्षमता के 50 फ़ीसदी या आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तय सीमा से जो भी कम होगा उसकी अनुमति रहेगी. वहीं घर-घर जाकर 20 व्यक्ति प्रचार कर सकेंगे जिसमें सुरक्षाकर्मी गिने नहीं जाएंगे.
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811


























