👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में सिगरेट के कश और तंबाकू का सेवन करने वालों की अब खैर नहीं. इसके लिए शिक्षा विभाग ने तरह तरह के कदम उठाए हैं जिसके चलते स्कूल के मेन गेट के बाहर एक बोर्ड लगाया जाएगा जिस पर लिखा होगा तंबाकू मुक्त विद्यालय. इसके साथ ही सिगरेट, तंबाकू, बीड़ी, गुटखा, पान का सेवन जानलेवा है इसका भी बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा. विभाग के इस कदम के बाद विद्यालय में शिक्षक, कर्मचारी और आने वाला कोई भी व्यक्ति तंबाकू का सेवन नहीं कर सकेगा. इसके लिए तंबाकू निषेध कमेटी का गठन भी किया जाएगा.
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041





























