हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धीरे-धीरे साईबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। अब हापुड़ की फ्री गंज रोड निवासी उमंग की इंस्टाग्राम पर डुप्लीकेट आईडी बनाने का मामले सामने आया है। इस आईडी से उमंग के रिश्तेदारों को उल्टे-सीधे मैसेज भेजे जा रहे हैं। उमंग ने साईबर सैल प्रभारी को इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि हापुड़ की फ्री गंज रोड निवासी उमंग पुत्र राजेंद्र कुमार के रिश्तेदारों को उमंग का आईडी से उल्टे सीधे मैसेज प्राप्त हुए जिसके बाद सभी ने उमंग को फोन पर सूचना दी। जब उमंग को जानकारी मिली और उसने आईडी चैक की तो उसके होश उड़ गए। उसकी आईडी जैसी एक और आईडी बनी हुई थी जिसमें उमंग के फोटो भी पोस्ट किए गए थे। मामले की कार्रवाई की मांग करते हुए उमंग ने साईबर सैल प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि पहले भी कई बार डुप्लीकेट आईडी बनाकर इस तरह के मामले सामने आए हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























