हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार आज पिलखुवा पहुंचेंगे और प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जनता तक सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए सीएम लोगों से रुबरु होंगे और घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
कार्यक्रम पिलखुवा के रामलीला मैदान में होगा इसके लिए अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है। वहीं लगभग सभी तैय़ारियां पूरी हो चुकी हैं। सीएम 3 बजकर 40 मिनट पर धौलाना में हैलीपेड पर पहुंचेंगे और 3 बजकर 50 से 4 बजकर 50 मिनट तक प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम और घर-घर संपर्क करेंगे। चुनाव की दृष्टि से यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले सीएम ने गुरुवार को गढ़ का दौरा किया था और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























