👁 0 views Views
हापुड़: समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां अपर जिलाधिकारी को एक 8 सूत्री ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को भंग करने की मांग की है।
सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ता शनिवार को जिलामुख्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को एक ज्ञापन दिया जिसमें मांग की है कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार को भंग किया जाए। उन्होंने पैट्रोल व डीजल के दाम कम करने, बेरोजगारी खत्म करने, अपराधों पर लगाम लगाने आदि की मांग की है।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:

































