👁 0 views Views
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): नामांकन वापसी प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को तीन नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा वापिस लिए गए। जिसमें विधानसभा 59 हापुड़ से कोई नाम वापसी नहीं लिया गया। विधान सभा 58 धौलाना से 01 निर्दलीय प्रत्याशी नसीम के द्वारा नाम वापस लिया गया है तथा 60 गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से 02 निर्दलीय पार्टी सचिन चौधरी व शाहबुद्दीन के द्वारा नामांकन पत्र वापिस लिए गए हैं। नामांकन वापिस प्रक्रिया के अंतिम दिन के दौरान जनपद हापुड़ में नियुक्त किए गए प्रेक्षक ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं के नामांकन कक्षों का निरीक्षण भी किया।




























