👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत गांव शेखपुर में एक युवक ने फर्जी दस्तावेज पर ग्राम पंचायत सहायक के पद पर नौकरी पा ली और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी व उसके सहायक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एफआईआर के अनुसार सुनील कुमार रावल ने फर्जी दस्तावेजों के बल पर ग्राम पंचायत सहायक शेखपुर के पद पर नौकरी पा ली और सुनील की मदद गांव बबूपुर अगौता के रिहान ने भी की। पोल खुलने पर ग्राम प्रधान पंकज शर्मा ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया है।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260


























