हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने आनंद विहार योजना में निर्मित स्टाफ क्वार्टर, जी ब्लॉक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और विकास कार्यों में गति देने के आदेश दिए। बता दें कि मंगलवार को एच पी डी ए वीसी ने अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत अलकनंदा अपार्टमेंट के भवनों का निरीक्षण किया। जी ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार योजना में बनाए गए स्टाफ क्वार्टर को प्राथमिकता पर दुरुस्त करा कर स्टाफ को आवंटित किए जाने के निर्देश भी दिए। वीसी ने ग्रीन बेल्ट निर्मित एलआईजी में विकास कार्यों को ठीक करने के भी निर्देश जारी किए।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार

केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं





























