हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो कार को रोक लिया जिससे पुलिस को ढाई लाख रुपए नकद बरामद हुआ। पुलिस ने जब व्यापारी से पैसों की जानकारी ली तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।
बता दें कि मंगलवार की रात को पुलिस पन्नापुरी गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार को व्यापारी ने रुकने का इशारा किया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से ढाई लाख रुपए बरामद हुआ। जब पुलिस ने व्यापारी से संबंधित पैसों के कागजात मांगे तो व्यापारी जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने पैसों को कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी। वहीं उड़नदस्ता भी मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गया।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041

केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं





























