👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सोमवार की रात को मैडिकल स्टोर संचालक के साथ हुई लूट का हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने विरोध किया है। एसोसिएशन के सदस्य मंगलवार को गौरव जैन से गढ़ रोड़ पर मिले और लूट की घटना की निंदा की। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित व्यापारी गौरव जैन से मुलाकात की और जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, संजय त्यागी, महामंत्री विकास गर्ग, विनीत जिंदल, प्रवीण त्यागी, अजय सोढ़ा, गौरव गर्ग, सुशील कुमार शर्मा लोकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811

सभी क्षेत्रवासियों को राजेश वर्मा की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं





























