👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा यह सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक को बधाई देने वालों का तांता लगा है। जनपद में तैनात निरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी सोनू कुमार, अरशद रजा, मोहित कुमार, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस वचनवीर सिंह को सिल्वर चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।




























