हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सत्ता से बाहर होने के बावजूद समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ में दो गुटों में बंटी है। प्रदेश हाईकमान के निर्देश के बावजूद दोनों ही गुटों के लोग एक साथ बैठेने को तैयार नहीं हैं। दोनों ही गुटों के लोग अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिससे आम जनता में सपा में व्याप्त गुटबाजी का संदेश जा रहा है।।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख हैं जो संगठन के विस्तार में जुटे हैं। सपा के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को संगठन से जोड़ने में लगे हैं। सपा नेता सुबोध नागर की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने चीन से हुई खूनी झड़प में शहीद 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि तथा चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस आयोजन से तेजपाल प्रमुख के समर्थक अलग रहे। सुबोध समर्थकों ने पैट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि का भी विरोध जताया है। सपा में पनप रही गुटबाजी से कार्यकर्ताओं में रोष है।























