हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव होंगे। सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस से धौलाना के प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने रणनीति बुन ली है और सोमवार की शाम को पिलखुवा में पिलर नंबर 115 के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पूजा-अर्चना, अर्चना हवन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जहां पर चाय की चुस्की के साथ चुनाव की नीति और रणनीति तैयार की जाएगी। अरविंद शर्मा ने इस दौरान कहा कि अपनी जीत के लिए वह पूरी तरह आश्वस्त है और उनके सामने मुकाबले में कोई अन्य प्रत्याशी नहीं है।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस की दिग्गज नेत्री डॉली शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, महेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीपक अत्रा, बालमुकुंद शर्मा, हेमंत शर्मा, रितेश कस्तला, नवीन कस्तला, कमल कस्तला, नवीन शर्मा दस्तोई, अभिषेक करणपुर आदि मौजूद रहे।

Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811




























