👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में सोमवार को अर्धसैनिक बल और पुलिस बल ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व डीएम अनुज सिहं भी मौजूद रहे। बता दें कि आगामी चुनाव को देखते हुए सिंभावली के विभिन्न मार्गों से पैदल मार्च निकाला गया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसी दौरान पुलिस अधिक्षक व डीएम ने पोलिंग बूथो का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए।

























