👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक ट्रक चालक ने हापुड़ के एक व्यापारी के दो लाख 60 हजार रुपए के कृषि यंत्र निश्चित स्थान पर न ले जाकर अन्य स्थान पर बेच डाले।
थाना हापुड़ देहात के गांव पटना में कृषि यंत्र बनाने का एक उद्योग अपोजी एग्रो इंडस्ट्रीज है। फर्म के मालिक राजीव कुमार ने हापुड़ की ट्रांसपोर्ट गिरजा माता ट्रांसपोर्ट कम्पनी के माध्यम से 2 लाख 60 हजार रुपए के कृषि यंत्र एक स्थान पर भेजे गए, परंतु ट्रक चालक ने कृषि यंत्र निश्चित स्थान पर न पहुंचा कर अन्यत्र बेंच दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























