👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध रुप से संचालित शराब के एक ठिकाने का खुलासा किया है। जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद में कच्ची/अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कच्ची/अपमिश्रित शराब बनाते समय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब, करीब 800 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।आरोपी गांव इनायतपुर का घमंडी है।आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह कच्ची शराब बनाकर बेचता है।



























