हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के सपनावत में स्थित मां वैष्णो धाम में हुई लाखों की चोरी से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमे तीन चोर नजर आ रहे हैं और इनके हाथों में एक बैग भी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन तस्वीर स्पष्ट न होने से पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
बता दें कि शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे तीन चोरों ने मां वैष्णों धाम मंदिर में मैय्या के सोने-चांदी के गहने, मुकुट, चांदी की चरणपादुका, गुफा में विराजमान पिंडी रानी के तीन मुकुट, पंचमुखी भगवान के आभूषण और दान पात्र का ताला तोड़कर रुपए निकाल लिए। लाखों की इस चोरी से इलाके में हड़कंच मचा है। वहीं यह चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। हाथों में बैग लिए तीन चोर फुटेज में नजर आ रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।




























