हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौपला के पास एक ऑटो दो कारों के बीच फंस गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से किसी तरह वाहनों को निकाला गया। बता दें कि मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां शनिवार की दोपहर यातायात रोजाना की तरह की सड़कों पर था।हापुड़ की दिल्ली रोड पर वाहन अतरपुरा चौपला से तहसील चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैट्रोल पंप के सामने एक ऑटो दो कारों के बीच फंस गया।
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक काफी जल्दबाजी में था और उसने दोनों वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश की। लेकिन जगह न मिलने की वजह से ऑटो बीच में ही फंस गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि कुछ देर के बाद ऑटो निकल गया। लेकिन हादसे के दौरान यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























