👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में तीनों विधानसभाओं के चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के प्रति कृत संकल्प जनपद हापुड़ का प्रशासन व पुलिस चुनाव की हर प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे है।
जनपद के जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट पर तीनों विधानसभाओं धौलाना, हापुड़ तथा गढ़मुक्तेश्वर के नामांकन कक्षाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही अधीनस्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260




























