👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को 41 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने धौलाना से अरविंद शर्मा तो हापुड़ से भावना वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। इससे पहले कांग्रेस जनपद की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से आभा चौधरी पर मुहर लगा चुकी है। सियासी उठापठक के बाद कांग्रेस ने अपने शेष प्रत्याशियों की सूची को जारी कर दिया जिससे उम्मीदवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। न्यू आलोक निवासी अरविंद शर्मा ने बताया कि मुकाबला धौलाना सीट पर बेहद दिलचस्प होने वाला है जिसके परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। प्रत्याशी घोषित होने के बाद अरविंद शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























