👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से रालोद व सपा गठबंधन की प्रत्याशी नैना सिंह को बिना अनुमति प्रैस कांफ्रेंस करना भारी पड़ गया। गढ़मुक्तेश्वर थाना में पुलिस ने प्रत्याशी नैना सिंह, नीरज पाल सहित 125 अज्ञात लोगों के विरुद्ध निषेधाज्ञा, आचार संहिता तथा कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी नैना सिंह ने गढ़ के लीग्रांड होटल में प्रैस कांफ्रैस की थी और सैकड़ों लोग की भीड़ जुटी थी। पुलिस ने प्रत्याशी सहित नीरजपाल व 125 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान वीडियो व फोटो के माध्यम से कर रही है।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार




























