👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में तस्करी री शराब पकड़ने में आबकारी विभाग निठल्ला साबित हो रहा हैं जबकि जनपद की पुलिस रोजाना शराब पकड़ रही हैं। शराब के पव्वे ही नहीं पुलिस शराब का जखीरा पकड़ रही हैं। पिलुखवा पुलिस ने लग्जरी बस में छिपा कर ले जाई जा रही 11 लाख रुपए की शराब पकड़ कर तो कमाल ही कर दिया। बाबूगढ़ पुलिस ने भी 29 पेटी शराब पकड़ कर यह संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान शराब नहीं परोसी जाएगी।
आबकारी विभाग सूचना विभाग के माध्यम से रोजाना विज्ञप्ति जारी कर रहा है, परंतु विज्ञप्ति शराब के पकड़े जाने का कोई जिक्र नहीं होता, यदि कभी शराब पकड़ी है गढ़ खादर क्षेत्र से लाहन पकड़ा है, परंतु जखीरा नहीं।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























