👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : 10 फरवरी को होने वाले मतदान के चलते पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जगह-जगह चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस ने पिलखुवा थाना क्षेत्र के डूहरी पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























