हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने चेन चुराने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनसे पुलिस ने तीन लाख रुपए कीमत की छह चेन बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें कि हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि 2021 में थाने में दर्ज एक मामले में चोरी की घटना को अंजाम देने वाली दो महिलाएं निजामपुर बाईपास पुल के पास घूम रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिला में से एक दरकशा पत्नी फरीद और आसमा उर्फ भूरी पत्नी शादाब निवासी थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र मेरठ है। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं से पुलिस ने 6 चेन बरामद की हैं जिनकी कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि वह बाजार में घूम कर देखती थी कि किस सुनार की दुकान पर ज्यादा भीड़ है और उसी दुकान में खरीदारी करने के बहाने घुस जाते थे। दुकानदार को चकमा देकर आभूषण चुरा कर फरार हो जाते थे।



























