हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गया और पलट गया। इस दौरान ऑटो में बैठी पांच सवारियां घायल हो गई जिन्हें यातायात पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। ऑटो में बैठी सवारियों ने बताया कि दो ऑटो चालक आपस मे रेस लगा रहे थे कि इसी दौरान एक ऑटो अनियंत्रित हो गया जिससे वह पलट गया और सवारियां घायल हो गई। याताात पुलिस ऑटो को कब्जे में ले लिया है।
मामला रामलीला मैदान के सामने का है…. जहां एक ऑटो सवारियों को लेकर दिल्ली की ओर निकला ही थी कि उसकी दूसरे ऑटो से बहस छिड़ गई और रेस लग गई। इस दौरान ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया और उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई। 12 वर्षीय आदिल, फतेह समेत कुल पांच सवारियों को चोटें आई हैं जो पिलखुवा के खेड़ा निवासी हैं। मामले की सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी और दरोगा धर्मेंद्र भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और ऑटो को कब्जे में ले लिया।



























