👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा-60 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरेंद्र तेवतिया के भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को विधिवत पूजन के साथ शुरू किया गया।इस मौके पर चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत,
पूर्व विधायक डॉक्टर कमल मलिक, जिला चुनाव प्रभारी अशोक नागर, योगेन्द्र चौधरी चेयरमैन भूमि विकास बैंक हापुड़,अमित सिवाल जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,ओमप्रकाश शर्मा, नामित सभासद ज्ञान सिंह लोचव जिला मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त अनुभवी बुजुर्ग, युवा,महिला कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।



























