👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में धौलाना पुलिस ने सपनावत नहर के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान चलाया और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने इस दौरान राजनैतिक पार्टियों के झंडे, प्रचार सामग्री को हटवाया और कार्रवाई की। इसके साथ ही भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार





























