हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सिरोधन में रविवार को एक नीलगाय खेतों में स्थित गहरे कुए में जा गिरी। नीलगाय की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण कुएं की ओर पहुंचे और मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।
बता दें कि सिरोधन गांव के खेतों में एक गहरा कुआं है वहां से गुजरते समय नीलगाय अचानक उसमें गिर गई। मौके से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर नीलगाय पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग भी मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की मदद और ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी बांधकर नीलगाय को बाहर निकाला। बाहर आते ही नीलगाय जंगल की ओर दौड़ पड़ी। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041




























