हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला त्यागी नगर में हंगामा करने वाली महिला समेत पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार आरोप है कि महिला अपने साथियों के साथ त्यागी नगर स्थित एक घर में जबरन घुस गई जहां घर में मौजूद परिवार के साथ हाथापाई की, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मीनू चौधरी और उसके भाई-बहन समेत कुल सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि मामला 12 जनवरी का है जब मीनू चौधरी अपनी बहन इंद्रा, रेनू, भाई मुनेंद्र, सचिन और दो अन्य लोगों के साथ त्यागी नगर स्थित एक घर में घुस गई। एफ आई आर के अनुसार महिला पर आरोप है कि इस दौरान घर में मौजूद परिवार के साथ मीनू ने अभद्रता की, गालियां दी, हाथापाई भी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। इस दौरान मीनू ने घर के बाहर जमकर हंगामा भी किया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मीनू ने इस दौरान घर में मौजूद एक युवती के गले से चैन भी गायब कर दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान धारा 147, 452, 323, 504, 506 और 392 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949






























