👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दो लुटेरों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। बदमाशों पर गिरोह बना कर लूट करना तथा जनता में भय व आतंक पैदा कर अवैध रुप से धन कमाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर में निरुद्ध बदमाश मेरठ के थाना दौराला के कस्बा मनोहर पट्टी का कपिल व विजय उर्फ गुड्डू है।




























