हापुड़: मिले 12 नए कोरोना मरीज, कोटला मेवतियान बना नया हॉटस्पॉट क्षेत्र










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मंगलवार की अपराह्न जिला प्रशासन को 12 और मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिससे जनपद हापुड़ में कोविड-19 के मरीजों के केस 540 हो गए हैं। जनपद हापुड़ में 11 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

आज मिले कोरोना के 12 नए मरीजों में से सलारपुर गढ़मुक्तेश्वर से एक, आर्यनगर पिलखुवा से आठ, पन्नापुरी हापुड़ से एक, आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड हापुड़ से एक, हापुड़ के गांव असौड़ा से एक मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। जनपद हापुड़ में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन व नागरिक बुरी तरह चिंतित है। (ehapurnews.com)

मेरठ मंडल आयुक्त अनिता मेश्राम ने मंगलवार को हापुड़ का दौरा कर जनपद की जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अन्य अफसरों के साथ एक बैठक कर कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती हुई संख्या पर चिंता व्यक्त की और उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस से संक्रमित केस बढ़ने पर चिंता है। बफर ज़ोन इलाकों में सख्ती का पालन कराया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। जनपद के सील्ड क्षेत्रों में कर्फ्यू वाली स्थिति बनी रहे और लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो।

मुख्य चिकित्साधिकारी डां. रेखा शर्मा ने बताया कि हापुड़ का कोटला मेवतियान क्षेत्र नए हॉट्स्पॉट क्षेत्र के रुप में चिन्हित हुआ है तथा पिलखुवा का घास मंडी व सर्वोदय नगर हॉटस्पॉट क्षेत्र है।

90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:







Related Posts

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

Read more

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

तमंचेधारी को मिला दंड

तमंचेधारी को मिला दंड

दहेज लालची पति गया जेल

दहेज लालची पति गया जेल

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
error: Content is protected !!