हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस की बुधवार की देर रात पांच बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चार बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी मौके से भागने में फरार हो गया। पकड़े गए एक बदमाश को गोली लगी है जिसे देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि थाना देहात पुलिस चैकिंग कर रही थी कि काठीखेड़ा नहर के पास उसका सामना पांच बदमाशों से हुआ। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को घेरा देखते ही देखते एनकाउंटर शुरु हो गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश अजहरुद्दीन को गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत चार को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि यह बदमाश सवारियां बनकर लोगों को लूटते थे। घायल बदमाश अजहरुद्दीन पुत्र मोबिन मेवाती निवासी शाहपुर कस्बा गजरौला जिला अमरोहा का है जिसका हाल पता थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र ब्रह्मपुरी मेरठ है। पुलिस इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर मामले का जल्द खुलासा करेगी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























