हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को जहां कोरोना के 26 मामले सामने आए वहीं रविवार को कोरोना के 38 मरीज मिले। बता दें कि इन 38 मरीजों में से एक मरीज ऐसा है जो हाल ही में लंदन से जनपद हापुड़ आया था। जांच में इस संदिगध व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए सभी संदिग्धों की जांच शुरु कर दी है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ने का एक कारण लापरवाही भी है जिससे यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
बता दें कि युवक लंदन से जनपद में अपने ससुराल दो जनवरी को आया था जिसका परिवार फिलहाल बुखार से ग्रसित है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























